Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए Weather Updates

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है, राजधानी में आज हल्की बरसात होगी और तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का ही माहौल ही रहेगा। आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।

Delhi Weather

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 134 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 152 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 148 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 127 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में आ़ज भी मौसम खराब रहेगा

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, राजस्थान , पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड में आ़ज भी मौसम खराब रहेगा, जिसके लिए यहां पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण यहां के कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसके कारण चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित है।

कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज भी जमकर बादल बरसेंगे

जम्मू-कश्मीर में भी आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में जमकर बादल बरसेंगे इसलिए चेतावनी जारी की गई है तो वहीं बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। जबकि एमपी, छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक पर था लेकिन अब वो फिर से रफ्तार पकड़ेगा और आने वाले एक-दो दिनों में फिर से बारिश होगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+