Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, कभी गर्मी और कभी बरसात ने लोगों को जीना मुहाल किया हुआ है, फिलहाल मंगलवार से राजधानी के मौसम में बदलाव हुआ है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज राजधानी में जमकर बारिश होगी और इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Delhi ka Mausam

हालांकि गुरुवार से एक बार फिर से तापमान में इजाफा हो सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज दिल्ली और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राजधानी की आबो हवा इस वक्त काफी अच्छी हो गई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 143 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 143 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।

    हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका

    जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए यहां पर आज भी ORANGE अलर्ट जारी है। तो वहीं आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में भी आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान में भारी बारिश हो सकती है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश होने की आशंका बनी हुई है इसलिए लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+