Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज भी काले बादलों का साया, जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में बीते चार दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है तो वहीं आज सुबह भी दिल्लीवासियों की सुबह हल्की बारिश से हुई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में अगले तीन-चार दिन बारिश का यही हाल रहने वाला है।

Delhi ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, आईएमडी ने बारिश के लिए रेन अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तीन-चार दिन के बाद से यहां पर कमजोर हो जाएगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनरतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 119 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 136 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -124 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 151 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

आज यूपी में फिर से बारिश होने के आसार है,जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा इसलिए यहां के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर चेतावनी जारी की गई है।

कश्मीर में हल्की बरसात होने के आसार

तो वहीं हिमाचल में आज हल्की बारिश हो सकती है जबकि कश्मीर में भी बरसात होने के आसार हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्की बरसात के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+