Delhi ka Mausam: आज भी दिल्ली में रहेगा बादलों का डेरा, जानिए मौसम का अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है। गर्मी, उमस और बारिश से त्रस्त दिल्ली इस वक्त डेंगू, मलेरिया, आईफ्लू जैसी बीमारियों से जूझ रही है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज भी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा तो वहीं बुधवार और गुरुवार को भी तेज बारिश होने के आसार है। जुलाई की तरह अगस्त में भी दिल्ली में काफी बारिश होने के आसार हैं, फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Delhi ka Mausam

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है। चार वर्षों की तुलना में इस बार जुलाई में AQI काफी अच्छा रहा क्योंकि बारिश ने हवा की गंदगी को काफी हद तक साफ कर दिया।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: आज भी दिल्ली में रहेगा बादलों का डेरा, जानिए मौसम का अपडेट
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 143 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 122 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 151 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 139 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाढ़ से परेशान असम में आज भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+