Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: क्या आज होगी दिल्ली में बरसात? क्या कहता है मौसम विभाग?

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने आफत पैदा की हुई है, हालांकि लगातार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली है लेकिन इस वक्त दिल्ली में डेंगू, डायरिया और आई प्लू जैसी बीमारियों ने राजधानी में तांडव किया हुआ है।

Delhi ka Mausam:

तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा चिंता पैदा करने वाला है, आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में आज तो हल्की बारिश होने का अंदेशा लेकिन आने वाला हफ्ता भीगा-भीगा ही रहेगा। कभी हल्की और कभी तेज बारिश दिल्लीवासियों को परेशान करेगी।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 रह सकता है

शुक्रवार देर रात हुई बारिश से जहां शनिवार को मौसम काफी सुहाना रहा वहीं दूसरी ओर आज भी मौसम यहां खिला-खिला ही रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 139 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 143 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी है, यहां पर गोदावरी उफान पर है और कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। तो वही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर यूपी, पंजाब, एमपी , यूपी और बिहार में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+