Delhi ka Mausam: दिल्ली में प्रदूषण से लोग तंग, सुबह-शाम दिखने लगी धुंध, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लग गया है। लोगों को जैकट और कंबल की जरूरत महसूस होने लग गई है। मंगलवार सुबह भी दिल्ली में धुंध की चादर को देखा गया है, हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

Delhi ka Mausam

अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तो वहीं आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में अब दिल्ली-एनसीआर का तापमान और डाउन होगा और ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में

मौसम शुष्क होने से दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में AQI का आंकड़ा 300 के पार जा पहुंचा है। अगले तीन दिनों में दिल्ली की हवा और जहरीली होने के आसार है। आज दशहरा है और दिल्ली-एनसीआर में आज रावण दहन होगा जिसके कारण प्रदूषण बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 301 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 310 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -299 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 289 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 291 AQI

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों के मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार में हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है लेकिन राजस्थान और गुजरात में मौसम ड्राई रहेगा।

हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में शाम तक मामूली बारिश हो सकती है तो वही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा और लोगों को दिन में धूप का सामना करना पड़ेगा तो वहीं हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+