Delhi ka Mausam: दिल्ली में बदलने लगा है मौसम, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में अब सिहरन सी महसूस हो रही है। मानसून कि विदाई के बाद से दिल्ली में मौसम ड्राई हो गया है और आने वाले दिनों में अब तापमान में कमी देखी जाएगी।

 Delhi ka Mausam

मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से कम हुआ है। हालांकि इसकी रोक-थाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) भी यहां लागू किया गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 128 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 137 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 127 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड ,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी मध्यम बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+