Delhi ka Mausam: दिल्ली का मौसम मारेगा पलटी, रखें सेहत का ख्याल, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में तेजी से परिवर्तन होने जा रहा है , सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं दिन में धूप निकलने से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi ka Mausam

मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से मौसम में तेजी से तब्दीली होगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सजग रहने की जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकती है।

दिल्ली के AQI में परिवर्तन देखने को मिल रहा है

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली के AQI में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, यहां के प्रदूषण में फिर से इजाफा देखा जा रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 123 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 149 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 184 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 134 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -155 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 127 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज पश्चिम बंगाल, असम (Assam), मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं सिक्किम में आज भी बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट जारी किया गया

जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और महाराष्ट्र का मौसम भी आज ड्राई रहेगा तो वहीं यूपी, बिहार और उत्तरखंड के कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+