Delhi Weather: दिल्ली-NCR में अब बढ़ेगी सर्दी, AQI आज भी काफी खराब, जानिए IMD का Update

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी और कोहरे का असर दिखने लग गया है, हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत है लेकिन आने वाले दिनों में अब पारा तेजी से गिरेगा और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi Weather

मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा है कि पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है इसी वजह से अब मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ेगी, फिलहाल आज भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क ही रहेगा और सुबह आज कोहरे के भी दर्शन हुए हैं लेकिन दिन खुलने के साथ फिलहाल वो गायब हो गया है।

न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस जा सकता है

आपको बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि चिंताजनक विषय है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 312 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 322 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 335 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -355 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 378 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -390 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात होने के आसार है, केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर हल्की बरसात होने के आसार

लेकिन दिन में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं और एनसीआर, पश्चिमी यूपी ,पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी ड्राई रहेगा और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका नजर आ रही है, कश्मीर के कई इलाकों में अभी से ही तापमान माइनस में चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+