Delhi ka Mausam: दिल्ली में AQI पहुंचा 397, सरकार ने लागू किए ये नियम, जानिए कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है, गुलाबी सर्दी के बीच यहां की आबोहवा एकदम से काफी खराब हो गई है। जिसने लोगों और वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है। आज सुबह भी दिल्ली का AQI काफी खराब है, यह 397 पर पहुंच गया है। इस वक्त दिल्ली में धुंध देखी जा रही है। हालांकि दिन में आज धूप निकलेगी और धीरे-धीरे ये गायब हो जाएगी।

राजधानी की हालत के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कहा है कि आने वाले अगले 15 दिन काफी अहम है इसलिए कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में अगले 15 दिनों के लिए हरियाणा से डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि जिन एरिया में Air Quality Index 400 के आस-पास है, वहां पर अगले 15 दिनों के लिए 1 किमी के दायरे में कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा।
हर किसी को नियम का पालन करना होगा
दिल्ली सरकार ने सभी को स्पष्ट रूप से कहा है कि हर किसी को नियम का पालन करना होगा और लोगों को भी एहतियात बरतनी होगी। फिलहाल आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा और पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 390 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 398 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 385 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 401 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -395 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 396 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि हिमाचल-उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी बरसात हो सकती है जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा। मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश और कर्नाटक-आंध्रा में हल्की बरसात के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications