13 साल का बेटा देखता रहा, दनादन गोलियां मारकर पापा की हत्या

नई दिल्ली: अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोने को बचाने की तमाम कोशिशें बेकार हो गई जब एक ज्वैलर की अपने शोरूम में चोरी के दौरान जान ही चली गई। मंगलवार दोपहर उत्तर दिल्ली के आदर्श नगर के शोरूम में चालीस वर्षीय ज्वैलर हेमंत कौशल की मौत हो गई। शोरूम में बदमाशों ने 13 वर्षीय बेटे के सामने ही ज्वैलर को गोली मारी थी। डिप्टी कमिश्नर असलम खान (उत्तर-पश्चिम) ने बताया कि हेल्मेट पहने हुए तीन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।

बेटे के सामने ही ज्वैलर को गोली मारी

बेटे के सामने ही ज्वैलर को गोली मारी

24 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वो पुलिस की पहुंच से दूर हैं। कौशल का बेटा जो कि कक्षा 8 का छात्र है, उसने घटना के बारे में बताया कि उनके पिता शोरूम में उसे पढ़ा रहे थे जब बदमाशों ने 4 बजे करीब धावा बोला। दुकान पर अशोक कुमार पहले व्यक्ति थे जिन्होने बदमाशों को अंदर आते देखा था।

बदमाशों से लगाई थी पिता ने गुहार

बदमाशों से लगाई थी पिता ने गुहार

कुमार ने बताया 'मैंने उनसे अपने हेल्मेट उतारने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसका जवाब दिया। उन्होंने मुझे शोरूम मालिक को फोन करने के लिए कहा।' बेटे ने बताया, 'बदमाशों को अंदाजा हुआ कि मैं भी दुकान में था और मुझे बंदूक की नोक पर बाहर आने और मेरे पिता के बगल में आने को मजबूर किया। जब उन्होंने मुझे मारने की धमकी दी, तो मेरे पिता ने सबकुछ ले जाने को बोलकर उनसे विनती की और मुझे छोड़ने की बात कही।'

धक्कामुक्की के बाद एक बदमाश ने गोली मार दी

धक्कामुक्की के बाद एक बदमाश ने गोली मार दी

सीसीटीवी फूटेज में देखा जा सकता है कि उन्होंने कई ट्रे खाली कर दिया था। बेटे ने बताया कि जब वो जाने लगे तब मेरे पिता ने उनके पैर पकड़ कर कहा कि कुछ जेवरात मेरे बच्चों के भविष्य के लिए छोड़ दें। उन्होंने एक को रोकने की कोशिश भी की। इस दौरान धक्कामुक्की के बाद एक बदमाश ने गोली मार दी। कौशल को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+