दिल्‍ली जनसंवाद कार्यक्रम में जनता बोली- हम सीएम केजरीवाल के साथ हैं, बीजेपी कुछ भी कर ले...

दिल्‍ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में "मैं भी केजरीवाल" अभियान आयोजित किया। पटेल नगर आप विधायक राजकुमार आनंद के नेतृत्‍व में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में लोगों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में मौजूद दिल्‍ली की जनता ने एक स्‍वर में कहा कि हम केजरीवाल के साथ हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

इस जनसंवाद कार्यक्रम में दिल्‍ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने पूछा कि अगर षडयंत्र के तहत अगर गिरफ्तारी होती है तो क्‍या मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्‍तीफा देना इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए?

इस सवाल पर लोगों ने कहा

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल हमें बेटा बनकर मुफ़्त सुविधाएं दे रहे हैं, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेज रहे, बिजली पानी मुफ्त दे रहे, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दे रहे हैं, यही बीजेपी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र कर रही है ताकि जनहित के कार्यों को रोक सके। बीजेपी कुछ भी कर ले, सीएम को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वो जेल से सरकार चलाएं हम उनके साथ हैं।

लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम में आरोप लगाया कि भाजपा पूरा जोर लगाकर केजरीवाल के कामों को रोकने के लिए उन्हें जेल में डालना चाहती है। जिस गारंटी से केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की सेवा की है, हर वादे को पूरा किया है वह सिर्फ केजरीवाल ही कर सकते है।

इसके साथ ही लोगों ने कहा

भाजपा की हर गारंटी झूठी है चाहे वो दो करोड़ रोजगार देने का वादा हो या हर किसी के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजने का वादा। भाजपना ने हमेशा ही झूठ बोलकर दिल्ली और देश की जनता को ठगने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+