दिल्ली के लोगों को केजरीवाल का झटका, पानी-सीवर चार्ज में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। साल खत्म होने से ठीक पहले दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों को जोरदार झटका दिया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पानी-सीवर के चार्ज में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब पानी महंगा हो जाएगा। सरकार ने पानी के ट्रैरिफ प्लान में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

पानी और सीवर चार्ज में हुई बढ़ोतरी के बाद अब आपके पानी का बिल बढ़ जाएगा। मंगलवार को जल बोर्ड की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया गया। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। बैठक में पानी के ट्रैफिक प्लान को महंगा कर दिया गया, हालांकि हर महीने 20 हजार लीटर पानी के प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी पहले की तरह अभी भी हर दिन 700 लीटर और महीने में 20,000 लीटर पानी फ्री दिया जाएगा, लेकिन इससे अधिक पानी के इस्तेमाल पर 20 प्रतिशत अधिक बिल देना होगा।
आप सरकार द्वार पानी के चार्ज में की गई बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी से अलग हुए कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार दिल्लीवालों को धोखा दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications
