दुनिया के टॉप देशों को टक्कर देगा दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल को लेकर सीएम केजरीवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा है कि ये हेल्थ मॉडल दुनिया के टॉप देशों की स्वास्थ्य सुविधाओं के मुकाबले तैयार हो रहा है।

Arvind Kejriwal on Delhi Health Model

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल (Delhi Health Model) विश्वस्तरीय बनाने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐसा मॉडल है जो दुनिया के बेहतरीन देशों को टक्कर देगा। सीएम केजरावाल ने चे बातें वरिष्ठ सम्मान उत्सव के समारोह में कहीं। दुनिया का सबसे मजबूत देश अमेरिका जो नहीं कर पाया उसे दिल्ली ने कर दिखाया।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को चिकित्सा, स्वतंत्रता सेनानी, खेल और कला और संस्कृति जैसे अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अब अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दिल्ली मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली का हेल्थ मॉडल बेहतरीन देशों को टक्कर दे रहा है। राज्य ने वो कर दिखाया जो दुनिया का सबसे मजबूत देश अमेरिका नहीं कर सका। मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में दिल्ली ने अमेरिका को भी पछाड़ दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार उन लोगों की मदद कर रही है जो तीर्थ यात्रा पर जाने का खर्च वहन नहीं कर सकते।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में अभी से सताने लगी है गर्मी, जानें IMD का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+