दिल्ली सरकार ने 15 DANICS अफसरों को सौंपी कोविड प्रबंधन की जिम्मेदारी, करना होगा ये काम
नई दिल्ली, अप्रैल 17। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से हालात को संभालने के लिए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की है। अभी भी सरकार स्थिति को ठीक करने की दिशा में ही काम कर रही है। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री ने 10 आईएएस अफसरों के बाद अब 15 दानिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव सिविल सेवा) अफसरों को भी राजधानी के 15 बड़े निजी अस्पतालों में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इन अफसरों को कोविड प्रबंधन की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। इन अफसरों को अब अस्पतालों में COVID टीकाकरण की निगरानी का काम भी सौंपा गया है।

शुक्रवार को 10 IAS अफसर हुए थे नोडल अधिकारी नियुक्त
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था और सभी से तय अस्पतालों से काम करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारी उन्हें सौंपे गए कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी होंगे। इन अफसरों की सामान्य निगरानी, निर्देश देने के साथ साथ अस्पताल के कामकाज पर उनका नियंत्रण होगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने मनीष सिसोदिया को नोडल मंत्री नियुक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications