दिल्ली सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द, शहर छोड़कर जाने की भी अनुमति नहीं
नई दिल्ली, 05 जनवरी: दिल्ली सरकार ने एक पत्र में राज्य सरकार के सभी विभागों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडिकल अवकाश को छोड़कर, दी गई सभी छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश जारी किया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक चिकित्सा अवकाश को छोड़कर न तो कोई छुट्टी दी जाएगी और न ही स्टेशन (शहर) छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को सरकार के सभी विभागों के कर्मचारियों- अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि इस आदेश में मेडिकल लीव को शामिल नहीं किया गया है। अब अगले आदेश तक छुट्टियां रद्द कर दी गई है, साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर छोड़कर नहीं जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 9 अस्पतालों में मौजूदा 3,316 से 4,350 तक कोविड बेड बढ़ाने का आदेश दिया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 10,665 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 2,239 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मृत्यु हुई। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामले 23,307 है।
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना अब कंट्रोल से बाहर जाता हुआ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों में ही कोरोना के नए मामलों में 8 गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है। वहीं संक्रमण की दर भी 7 गुना ज्यादा बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications