OPINION: दिल्ली सरकार का 'एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन', AQI सुधारने में निभाएगा अहम रोल

दिल्ली में प्रदूषण में वायु प्रदूषण की समस्या का जल्द निवारण होने जा रहा है। राजधानी में अब दिल्ली सरकार एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन शुरू करने जा रही है। जिसे एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए अहम माना जा रहा है।

Arvind Kejriwal

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पिछले कुछ वर्षों के भीतर जटिल होती गई। हालांकि दिल्ली सरकार ने इसे सुधारने के लगातार प्रयास किए लेकिन दिल्ली ही नहीं एनसीआर से सटे अन्य राज्यों में पराली जलाने के कई मामलों ने कई बार दिल्ली वासियों का सांस लेना दूभर कर दिया। इसकी वजह खुले में पराली जलाना था। हालांकि एनसीआर में राज्यों के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद ऐसा किया गया, जिससे कई बार दिल्ली का हवा दूषित हुई। अब दिल्ली सरकार राज्य में बड़े स्तर पर एक्यूआई सुधारने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है।

एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन यानी खुले में जलाने से रोक लिए अभियान दिल्ली सरकार सरकार समर एक्शन प्लान के तहत 15 मई से शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत दिल्ली में सरकार की ओर से लोगों को खुले में कुछ भी ना जलाने कि अपील के साथ और राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी जाएगी। दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान के लिए 7 विभागों की पेट्रोलिंग टीम दिन और रात काम करने के लिए तैयार की गई है। सरकार ने जागरूकता के प्रसार के साथ लैंडफिल साइट्स पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के प्रबंध किए हैं। इसके लिए सरकार ने डीपीसीसी और एमसीडी को भी निर्देश जारी किए हैं।

लैंडफिल साइट्स पर निगरानी टीम की तैनाती के साथ सीसीटीवी भी लगाने निर्देश दिए गए हैं। साइट पर तैनात टीम की रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को जाएगी। 15 मई से 15 जून तक चलने वाले एंटी बर्निंग कैंपेन के तहत गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली में कहीं भी खुले में कुछ ना जलाया जाए इसके लिए कुल 7 विभागों की 665 कर्मियों की 231 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 564 कर्मियों की 186 पेट्रोलिंग टीम रात में तैनात रहेंगे।

पर्यावरण मंत्री राय के मुताबिक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन के तहत गर्मियों में प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ आग लगने की घटना पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। लैंडफिल साइट्स पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए एक एसओपी को भी कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने ये कैंपेन यूं ही नहीं शुरू किया। दरअसल, पिछले साल गर्मियों के महीने में सरकार को बड़ स्तर पर खुले में जलाने के कारण आग लगने की घटनाओं को लेकर शिकायतें दर्ज की गईं थीं। पिछली साल भी सरकार ने सक्रिय रूप से ये कैंपेन शुरू किया था। जिसके तहत 1000 हजार से अधिक शिकायतें आईं। 674 शिकायतें दूसरे चरण में आईं जब कैंपेन अपने अंतिम दौर में था। सरकार ने तब जांच में सही पाए गए 631 मामलों का निस्तारण किया था।

दिल्ली सरकार का एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन राज्य की जहरीली हवा सुधारने दिशा में राज्य सरकार की ओर उठाया गया बड़ा कदम है। खासकर गर्मियों में इससे राजधानी में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के साथ हवा गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है।

Recommended Video

    UP Nikay Election Result 2023: AAP नेता Sanjay Singh क्या बोले? | Nagar Nigam News | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+