दिल्ली सरकार में 10 विभागों के मालिक बने मनीष सिसोदिया, PWD पोर्टफोलियो का मिला अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली, फरवरी 23। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का केजरीवाल सरकार में कद और बढ़ गया है। दरअसल, मनीष सिसोदिया को दिल्ली सरकार में PWD विभाग पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसी के साथ मनीष सिसोदिया के पास अब कुल विभागों की संख्या 10 हो गई है।

ये मंत्रालय पहले ही हैं सिसोदिया के पास
मनीष सिसोदिया के पास पहले से ही शिक्षा, पर्यटन, वित्त, प्लानिंग, लैंड एंड बिल्डिंग, विजिलेंस, सर्विस, वुमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट एंड आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेंज मंत्रालय की जिम्मेदारी है। मनीष सिसोदिया दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications