दिल्ली सरकार ने दूर की लर्निंग लाइसेंस धारकों की चिंता, 31 मार्च तक बढ़ाई वैलिडिटी
नई दिल्ली, 21 जनवरी। ड्राइविंग के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवा चुके दिल्ली के युवाओं के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 1 फरवरी, 2020 से 31 जनवरी, 2022 के बीच खत्म होने वाले लर्निंग लाइसेंस की वैधता को 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में दी गई। सूचना के मुताबिक विभाग ने ये फैसला कोविड संक्रमण के चलते लिया है।

परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि लर्निंग लाइसेंस की वैधता को 31 जनवरी, 2022 तक के लिए बढ़ाया गय था। इस बीच जानकारी मिली है कि कई लर्निंग लाइसें होल्डर्स ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में असमर्थ हैं और कई आवेदन के लिए इंतजार कर रहे हैं। कोविड संक्रमण की वजह से स्किल टेस्ट स्थगित किए गए है, जिस वजह से ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर विभाग ने लर्निंग लाइसेंस की वैधता को बढ़ाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: 22 जनवरी से बदल जाएगा कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले इंटरनेशनल यात्रियों के लिए ये नियम
विभाग की तरफ से कहा गया कि जिन लर्नर्स लाइसेंस की वैधता जिनकी वैधता 1 फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2022 के बीच समाप्त हो रही है, उसे दो महीने की अवधि यानी 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। परिवहन विभाग ने ये भी बताया कि टेस्ट स्लॉट्स के मुकाबले आवदेकों की संख्या बहुत ज्यादा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पाबंदियां बढ़ा दी गई थीं। दिल्ली सरकार अब नियमों में छूट देने को लेकर विचार कर रही है।
ई-वाहनों के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया खास पोर्टल
अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक वीइकल्स को बढ़ावा दे रही है और ऐसे में बीते दिनों इलेक्ट्रिक बस शुरू करने के बाद सरकार ने अब इलेक्ट्रिक वीइकल्स, यानी इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, मोटरसाइकल समेत अन्य यातायात साधनों से जुड़ी जानकारी के लिए एक खास वेब पोर्टल https://ev.delhi.gov.in/ शुरू किया है, जिसपर ई-वाहनों से जुड़ी हर जानकारी लोगों को बस एक क्लिक पर मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications