Free Tirath Yatra: 14 फरवरी से फिर से पटरी पर दौड़ेंगी दिल्ली सरकार की मुफ्त 'तीर्थ यात्रा' स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने का जो फैसला लिया था, उस पर वह पूरी तरह से अमल करती हुई नजर आ रही है।
नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने का जो फैसला लिया था, उस पर वह पूरी तरह से अमल करती हुई नजर आ रही है। प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने के लिए केजरीवाल सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई है, जिसके तहत ट्रेनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। अब तक प्रदेश के हजारों बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। कोरोना ने दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनों के पहिए जाम कर दिए थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने 14 फरवरी से इन्हें दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है।

14 फरवरी को द्वारका के लिए रवाना होगी ट्रेन
14 फरवरी को तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को लेकर गुजरात के द्वारका के लिए रवाना होगी। इसके दो दिन बाद एक दूसरी तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन तमिलनाडु के रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। बता दें कि ओमिक्रॉन वायरस के कारण 7 जनवरी को श्रद्धालुओं को लेकर तमिलनाडु का वेलंकन्नी चर्च के लिए रवाना होने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: दुनिया लता मंगेशकर की दीवानी थी और लता CID की, कभी भी MISS नहीं किया एक भी एपिसोड!
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ
बता दें कि 60 या इससे अधिक उम्र का कोई भी दिल्ली वासी दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 15 रूटों पर तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन चला रही है और बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवा रही है। योजना के तहत यात्रियों को यात्रा करने, रहने और अन्य खर्चों के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता। इसके अलावा बुजुर्गों को अपने साथ एक देखभाल करने वाले को भी साथ ले जाने की अनुमति है।
किन-किन तीर्थ स्थलों के करवाए जाते हैं दर्शन
साल 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत शिरडी, रामेश्वरम, वैष्णो देवी, द्वारका, पुरी, हरिद्वार और अयोध्या समेत कुछ और तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications