दुनिया लता मंगेशकर की दीवानी थी और लता CID की, कभी भी MISS नहीं किया एक भी एपिसोड!
भारत सहित दुनियाभर में लता मंगेशकर के दीवाने थे, लेकिन क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर किसकी दीवानी थीं। दरअसल लता मंगेशकर क्रिकेट और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम सीआईडी की बड़ी प्रशंसकों में से एक थीं।
मुंबई, 8 फरवरी। सुर सामाज्ञी लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन वह अपने गानों की वजह से हमेशा इस धरा पर अमर रहेंगी। भारत सहित दुनियाभर में लता मंगेशकर के दीवाने थे, लेकिन क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर किसकी दीवानी थीं। दरअसल लता मंगेशकर क्रिकेट और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम सीआईडी की बड़ी प्रशंसकों में से एक थीं। लगातार दो दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सीआईडी शो के जब ऑफ एयर होने की खबरें आईं तो लता मंगेशकर काफी निराश हो गई थीं।
यह भी पढ़ें वेंकैया नायडू के फंक्शन में एक साथ बैठे नजर आए भागवत और मुलायम, बोली कांग्रेस- 'स का मतलब संघवाद'

कभी भी मिस नहीं किया एक भी एपिसोड
CID सीरियल के प्रति उनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कभी भी सीआईडी का एक भी एपिसोड मिस नहीं किया और यदि किसी कारणवश कोई एपिसोड रह भी जाता तो वह उसका रिपीट टेलीकास्ट देखती थीं।

CID सबसे लंबे समय तक टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक
काल्पनिक क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित देश में अपनी तरह का यह पहला थारावाहिक था। इसकी शुरुआत 21 जनवरी, 1998 में हुई थी। 28 अक्टूबर 2018 में ऑफ एयर होने के साथ ही यह देश का सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी सीरियल बन गया। इसके कुल मिलाकर 1,547 एपिसोड प्रसारित हुए।

मुझे उम्मीद है यह सीरियल दोबारा शुरू होगा
CID सीरियल में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका निभाने वाले मराठी अभिनेता शिवाजी साटम के दो साल पहले 70 वर्ष का होने पर लता मंगेशकर ने उन्हें एक तस्वीर भेंट करते हुए बधाई दी थी और कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह शो दोबारा शुरू होगा।
उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए कहा था- 'आज सीआईडी सीरियल के एसीपी प्रद्युम्न शिवाजीराव साटम जी का जन्मदिन है। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं और फिर से सीआईडी सीरियल शुरू हो ये मेरी मनो कामना।' बच्चों, बड़ों यानी हर उम्र का व्यक्ति इस सीरियल को देखना पसंद करता था। इस सीरियल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि लगभग सभी एक्टर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस सीरियल में दिखाई देते थे।












Click it and Unblock the Notifications