दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने NEET-PG Exam रद्द होने पर दी यह प्रतिक्रिया
Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने नीट और पीजी की परीक्षा रद्द होने पर रविवार को कहा कि यह बहुत बड़ी बात है, परीक्षा से एक रात पहले आपने (सरकार) इसे रद्द कर दिया। लोगों ने फ्लाइट टिकट बुक कर लिए थे, कुछ लोग परीक्षा देने पहुंच भी चुके थे। इस तरह केंद्र सरकार के कारण कितने लोगों को नुकसान हुआ होगा।
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि वे सीबीआई से जांच करा रहे हैं? क्या एक सरकारी एजेंसी उसी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर सकती है या तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में युक्त संसदीय समिति द्वारा जांच होनी चाहिए।

ज्ञात हो कि इसे पूर्व भी सौरभ भारद्वाज ने नीट की परीक्षा में हुई धांधली पर बयान देते हुए कहा था कि देश के लोगों से भी अपील की है कि वह इन बच्चों की आवाज बनें, नहीं तो देश को बहुत नुकसान होगा। यह सिर्फ बच्चों का मामला नहीं है, ये देश का मामला है। उन्होंने कहा था कि देश भर से 24 लाख से अधिक बच्चों ने डॉक्टर बनने की ख्वाहिश लिए नीट की परीक्षा दी थी। वर्षभर मेहनत कर एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट का एग्जाम दिया, लेकिन एग्जाम में बड़े स्तर पर धांधली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications