दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने की प्रेस कांफ्रेंस, केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप

Delhi: आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता करके आरोप लगाया कि, केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली की सभी झुग्गियों को ध्वस्त करना चाहती है। आप नेताओं ने कहा कि प्रभावित झुग्गीवासियों के पुनर्वास के बिना राजधानी दिल्ली में झुग्गियों को अमानवीय तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है।

delhi news

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी झुग्गीवालों को देखकर शर्म से परेशान हैं, इसलिए तोड़ने का फरमान सुनाया है। विदेश से उनके जब दोस्त आते हैं, दिल्ली में झुग्गियों और झुग्गीवालों से शर्म आती है। जी 20 में मेहमानों से छिपाने के लिए हरे कपड़े लगाए थे। आम आदमी पार्टी और अ‍रविंद केजरीवाल जब तक हैं, हर झुग्गीवाले के अधिकार के लिए लड़ती रहेगी।

आप नेत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि 9 जनवरी को एक बैठक में केंद्र ने दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम जैसी भूमि-स्वामित्व वाली एजेंसियों को शहर की सभी झुग्गी बस्तियों को खाली कराने का साफ आदेश दिया है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने सभी भूमि मालिक एजेंसियों के साथ बैठक की थी, जिसमें डीडीए, एलएंडडी, रेलवे, एमसीडी के अधिकारियों को बुलाकर सभी झुग्गियों को हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। आतिशी ने आगे कहा कि हम कुछ महीनों से यह देख रहे हैं कि जहां केंद्र सरकार की जमीन है, वहां से झुग्गियां हटाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें दिल्ली: 'CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश, नहीं होने देंगे कामयाब', BJP पर बरसीं आतिशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+