दिल्ली: 'CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश, नहीं होने देंगे कामयाब', BJP पर बरसीं आतिशी
Delhi News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की जांच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। आप ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। आप ने इस साजिश के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
साथ ही दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी ने 'मैं भी केजरीवाल' कार्यक्रम के तहत कई जगहों पर जनसंवाद किया गया। इस कड़ी में दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। आतिशी जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

सीएम केजरीवाल के पास लोगों का पूरा समर्थन
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की कोई भी साजिश सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सफल नहीं होगी। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को ना पसंद बल्कि प्यार करती है। सीएम केजरीवाल के पास लोगों का पूरा समर्थन है।
बीजेपी के इशारे पर काम करती है जांच एजेंसी
आतिशी ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर जांच एजेंसी ईडी काम करती है। इसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में भेजना चाहती है। अब सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है।
ईडी और सीबीआई के अधिकारी एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए
दिल्ली मंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी तक ईडी और सीबीआई को एक भी सबूत नहीं मिला है। इतने छापेमारी के बाद भी जांच एजेंसियों को एक भी पैसा नहीं मिला। प्रवर्तन निदेशालय और कंद्रीय जांच ब्यूरों के अधिकारी अदालत में एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में 5 दिन और बढ़ाई गई ठंड की छुट्टी, शीतलहर के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिया आदेश












Click it and Unblock the Notifications