दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया सोलर पोर्टल, केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

Delhi Solar Portal: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने Solar Portal लॉन्च किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आतिशी सरकार के इस पहल की तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा, आज दिल्ली सरकार का अपना सोलर पोर्टल लॉन्च हो गया है। इस पोर्टल की मदद से अब आप घर बैठे अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

आप संयोजक केजरीवाल ने सोलर पोर्टल लांच करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में केजरीवाल ने कहा, आज दिल्ली सरकार का अपना सोलर पोर्टल लॉन्च हो गया है। इस पोर्टल की मदद से अब आप घर बैठे अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर लगवाने से ना केवल आपका बिजली बिल ज़ीरो रहेगा बल्कि हर महीने आप ₹700-₹900 तक भी कमा सकते हैं। इस शानदार पॉलिसी के जनता के बीच पहुंचने पर मैं सभी दिल्लीवासियों को बधाई देता हूं।

Arvind Kejriwal

सीएम आतिशी ने लॉन्च किया Solar Portal

सोलर पोर्टल के लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, अब इसका काम तेजी से चल रहा है। इस पोर्टल पर रूफ टॉप सोलर लगाने आने वाले वेंडर की डिटेल और रेट लिस्ट भी मौजूद है। यह पोर्टल सिंगल विंडो ऑफ इनफार्मेशन के लिए है। अगर आपके सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली आपकी खपत से ज्यादा है तो दिल्ली सरकार आपको 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से भुगतान करेगी।

रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की पहल

रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की पहल सोलर पोर्टल लॉन्च करने को लेकर सीएम आतिशी ने कहा कि 2027 तक दिल्ली में एक एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा नॉन पोल्यूटिंग एनर्जी सिस्टम से पैदा करना है। 750 मेगावाट बिजली हम रूफटॉप सोलर से बना सकते हैं। रूफटॉप सोलर लोग अपने घरों पर लगा सकते हैं। इसकी काफी डिमांड थी। राजधानी दिल्ली में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकता है। दिल्ली सोलर पोर्टल का URL है : http://solar.delhi.gov.in

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+