दिल्ली सरकार ने अमेजन से मिलाया हाथ, छात्रों को मिली बिजनेस की शिक्षा
दिल्ली सरकार ने छात्रों को बिजनेस की बारीकियों को समझाने के लिए अमेजन इंडिया के साथ करार किया है। दिल्ली सरकार के 15 बिजनेस ब्लास्टर्स टीमों के 28 छात्रों के बैच को अमेजिन इंडिया की ओर से ट्रेनिंग हासिल की।
ये छात्र बेंगलुरू में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की ओर से आयोजित ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर परामर्श शिविर में शामिल हुए। यह एक दिवसीय सत्र छात्रों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमे मार्केटिंग, स्केलिंग ग्रोथ, सेल जैसे पहलुओं पर सलाह दी गई।

इस सत्र के बारे में प्रदेश की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स भविष्य के बिजनेस लीडर्स तैयार करने का काम कर रहा है जोकि देश और दुनिया में नेतृत्व प्रदान कर सकें। इस सत्र के जरिए छात्रों को वैश्विक अनुभव हासिल होगा, तकनीकी ज्ञान मिलेगा।
आतिशी मार्लेना ने कहा कि हम इन युवा उद्यमियों को जानी मानी कंपनियों के एक्सपर्ट के साथ जोड़कर वैश्विक व्यापार परिदृश्य में आगे बढ़ाने के लिए तैयार करना चाहते हैं।
बता दें कि केजरीवाल सरकार का बिजनेस ब्लास्टर्स अभियान छात्रों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके जरिए छात्रों को व्यवसाय से जुड़ी नई जानकारी हासिल होती है। ताकि ये छात्र रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने। अमेजन से पहले इन छात्रों को डेल, टीसीएस, नेटवेस्ट, बीसीज व अन्य की ओर से प्रशिक्षण मुहैया कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications