OPINION: दिल्ली सरकार की 'जय भीम स्कीम', युवाओं को सपनों को लगेंगे पंख

दिल्ली सरकार की कोरोना काल में रोकी गई 'जय भीम योजना' अब फिर से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने खुद इसकी पुष्टि की है। योजना के तहत बच्चों को वो सुविधा नहीं मिलती है जो अमीरों के बच्चों को मिलती है। 12वीं के बाद किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं वैसे बच्चों को फ़्री कोचिंग, किताबों का खर्चा और आने जाने का खर्चा सरकार वहन करती है। ऐसे में जय भीम स्कीम उन परिवारों के स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं, जो अपने आगे की पढ़ाई बेहतर करना चाहते हैं, टैलेंट भी होता है, लेकिन पैसे के अभाव में वे कोचिंग करके तैयारी नहीं कर पाते। दिल्ली सरकार अब इस स्कीम एक बार फिर से शुरू करना चाहती है।

शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने के लिए अहम है। ऐसे में दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री जय भीम योजना के दोबारा शुरुआत को मंजूरी दी है। इस योजना के ज़रिए प्रतियोगी परीक्षा फ्री कोचिंग पाकर अब युवा दोबारा अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएम आतिशी (Atishi) के साथ शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें केजरीवाल ने कहा कि जिन योजनाओं को उनके जेल जाने के बाद ठप कर दिया गया था, उस योजना को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस दौरान आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री जय भीम योजना के दोबारा शुरुआत को मंजूरी दी है।

Delhi CM Atishi Marlena over Jai Bheem

फिर शुरू होगी 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आम आदमी पार्टी सरकार के क्रांतिकारी फैसले को फिर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोके गए सारे काम शुरू किए जाएंगे। दिल्ली में 'मुख्यमंत्री जय भीम योजना' के तहत दलित, SC-ST, OBC और EWS समाज के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी। पढ़ लिकर गरीब परिवारों के बच्चे भी अब देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+