प्रदूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार प्रदूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली, 29 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार प्रदूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल शुक्रवार को डेनमार्क के राजदूत फ्रेड्डी स्वाने ने ई-ऑटो चलाते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और दिल्ली में ई-ऑटो के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्रेड्डी स्वाने के ट्वीट को रिट्वीट किया और प्रदूषण के खिलाफ सरकार की लड़ाई को एक बार फिर से दोहराया।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेड्डी स्वाने को दिल्ली में ई-ऑटो चलाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। दिल्ली सरकार 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाकर प्रदूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है।' इससे पहले डेनमार्क के राजदूत फ्रेड्डी स्वाने ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हरित भविष्य के लिए ई-ड्राईविंग। भारत के ई-भविष्य के साथ शानदार, हरित और अच्छी साझेदारी। अशोक कुमार और उनके ई-ऑटो को धन्यवाद।' फ्रेड्डी स्वाने ने अपने ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत सरकार के नीति आयोग को भी टैग किया था।

'दिल्ली में 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी'
आपको बता दें कि अभी हाल ही में 24 मई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक साल के भीतर 2000 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारने का है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि अगले तीन दिन इन बसों में सफर फ्री रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+