कौन है 6 करोड़ के ये फायर फाइटर्स? जो दिल्ली की आग पर पाएंगे काबू; जानें खासियत
दिल्ली में आग पर काबू पाने के लिए अब 6 फायर फाइटर्स की टोली आ चुकी है। इनके लिए सरकार को 6 करोड़ खर्च करने पड़ा। भीषण से भीषण आग को एकदम करीब से जाकर बिना किसी जानमाल के नुकसान के काबू कर सकेंगे।

दिल्ली में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो एक महीने में कम से कम 5 से 6 आगजनी की घटनाएं मिल ही जाएंगी। दिल्ली वासियों को आग से बचाने और काबू पाने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान को एग्जीक्यूट किया है। जिसके तहत दिल्ली अग्निशमन विभाग के बेडे में 6 ऐसे फायर फाइटर्स को शामिल किया है, जो भीषण से भीषण आग को एकदम करीब से जाकर बिना किसी जानमाल के नुकसान के काबू कर सकेंगे।
यहां तक की रास्ते में आने वाली रुकावटों को भी दूर करते जाएंगे। इन 6 फायर फाइटर्स के लिए सरकार ने 6 करोड़ खर्च किए हैं। यानी कि एक फायर फाइटर की कीमत है एक करोड़ रुपए। आइए आपको मिलवाते हैं 6 करोड़ के फायर फाइटर्स से...
बिना किसी नुकसान अब बुझेगी दिल्ली की आग
यह फायर फाइटर्स और कोई नहीं, बल्कि 6 स्वदेशी रोबोट हैं, जो करीब से जाकर आग को काबू करेंगे। इनको राजस्थान के जयपुर की एक कंपनी ने तैयार किया है। एक रोबोट की कीमत एक करोड़ रुपए है यह रोबोट आसानी से सीढ़ियां भी चढ़ सकते हैं। इससे दमकल कर्मी बिना किसी नुकसान के दूर से आग पर काबू पा सकेंगे। यह रोबोट एक मिनट में 90 मीटर ऊपर तक तीन हजार लीटर पानी की बौछार कर सकता है।
दमकल कर्मियों के लिए ये संकटमोचन
वहीं, दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने इसे संकटमोचन नाम दिया है। उनका कहना है कि कई बार दिल्ली में ऐसी जगह आग लगती है, जहां दमकल की गाड़ियों को ले जाना मुश्किल होता है। उन जगहों पर यह फायर फाइटर्स अपना जलवा दिखाएंगी और दमकल कर्मियों के लिए संकटमोचन का काम करेंगी।
ये है खासियत
- यह रोबोट एक मिनट में 90 मीटर ऊपर तक तीन हजार लीटर पानी की बौछार कर सकता है।
- लगातार 4 घंटे तक रोबोट पानी फेंक सकते हैं।
- रोबोट को दमकल कर्मी एक रिमोट के जरिए 2 किलो मीटर दूर से ऑपरेट कर सकते हैं।
- रोबोट 7 टन वजन को आराम से खींच सकता है और 360 डिग्री में घूमने में सक्षम है।
- साथ ही रोबोट थर्मल इमेजिंग और ऑप्टिकल कैमरे से लैस है। जिसकी मदद से दमकल कर्मी आराम से देख सकता है कि आग कितनी भयानक लगी है और काबू में आई या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications