दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का श्रमिकों को गिफ्ट, बढ़ाया न्यूनतम वेतन
Delhi Workers Wage Increases: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिवाली से पहले श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। श्रम विभाग ने दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक बढ़ाई गई न्यूनतम वेतन की नई दर के मुताबिक कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 20,903 रुपए से 312 रुपए बढ़कर 21,215 रुपए हो गया है।

ऐसे ही अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 286 रुपए बढ़ाकर 18,993 रुपये से 19,279 रुपये कर दिया गया है। वहीं अकुशल मजदूरों की मासिक मजदूरी में 260 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो 17,234 रुपए से बढ़कर 17,494 रुपए हो गई है।
दिल्ली सरकार ने लाखों काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई की मार झेल रहे मजदूरों और कर्मचारियों को राहत देते हुए श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने गुरुवार को मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया। इसका फायदा लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मियों को भी मिलेगा।
ऐसे में अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 286 रुपए बढ़ाकर 18,993 से 19,279 रुपए किया गया है। ऐसे ही मैट्रिक पास का और गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 312 रुपए बढ़ाकर 20,903 से 21,215 रुपए कर दिया है।
वहीं ग्रेजुएट कर्मचारियों और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले कर्मचारियों का मासिक वेतन 22,744 से बढ़ाकर 23,082 रुपए कर दिया गया है, जिसमें सरकार ने सबसे ज्यादा 338 रुपये की मासिक बढ़ोतरी की है।












Click it and Unblock the Notifications