भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली सरकार ने MCD पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने के मामले में दिल्ली सरकार ने नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि उत्तरी दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर गुरुवार को भी दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगे हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन इसपर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कम से कम एक दिन का समय और लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां काम कर रही हैं।

Delhi government imposes a fine of Rs 50 lakhs on North MCD

गौरतलब है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार शाम को भयानक आग लग गई। कई वीडियो में घने धुएं से आसमान का रंग काला पड़ता देखा जा सकता है। आसपास के निवासियों ने बुधवार शाम को कहा कि घने धुएं के कारण उन्हें बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर स्थानीय लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

वहीं भलस्वा लैंडफिल साइट में आग लगने के बाद ज्ञान सरोवर स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सामुदायिक आयोजक नारायण ने बताया कि आग से निकलने वाले धुएं के कारण बच्चों को यहां रखना सुरक्षित नहीं है। हमने एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। जैसे ही फायर ब्रिगेड ने उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल में आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन जारी रखा हुआ है, आसपास रहने वाले स्थानीय लोग सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे हैं।

इस बीच, आग लगने के बाद ज्ञान सरोवर स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं आग की घटना को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एमसीडी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा पर हमला बोला है। गोपाल राय ने कहा कि हमने कल ही घटना की जांच के लिए डीपीसीसी को आदेश दे दिया था कि 24 घंटे के भीत रिपोर्ट पेश करें। डीपीसीसी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में हम फैसला लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+