दिल्ली में लागू हुआ ग्रैब-2, गोपाल राय बोले- प्रदूषण को कम करेंगे

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रैब-2 को लागू कर दिया गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में मौसम विभाग का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार दिल्ली में अब ठंड बढ़ने लगी है और साथ ही हवा की रफ्तार भी कम होने लगी है।

जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है क्योंकि जो गैस हैं वह वायुमंडल में बहुत ऊंचाई तक नहीं जा पा रही है और जो जितने पार्टिकुलर मैटर हैं नीचे आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के अंदर ग्रैब के दूसरे चरण को लागू कर दिया गया है।

gopal rai

ग्रैब के दूसरे चरण के जो भी अलग-अलग चरण हैं वो दिल्ली में मजबूती से लागू हो उसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाई गई है। जिससे कि उसकी कार्ययोजना बनाई जाए ताकि ग्रैब के नियमों को मजबूती के साथ दिल्ली में लागू किया जा सके। मौसम तो अपने हाथ नहीं है लेकिन जिन सोर्स को कम किया जा सकता है, वह हमारी पूरी कोशिश है।

ग्रैब 2 का मुख्य चरण वॉटर स्प्रिंकलिग, सफाई अभियान को और तेज किया जाएगा। साथ ही साथ बसों और मेट्रों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने का प्रावधान है। गाड़ियों की पार्किंग को बढ़ाने का प्रावधान है ताकि लोग गाड़ियां सड़क पर कम निकले। ठंड बढ़ने पर लोग अलाव जलाते हैं, ऐसे में ग्रैब-2 के तहत आरडब्ल्यूए के लोग अपने कर्मचारियों को हीटर मुहैया कराए यह सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वो अलाव ना जलाएं।

हमने सभी राज्यों के जो पर्यावरण मंत्री थे, उनके सामने हमने अपनी बात रखी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और सभी मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि प्रदूषण को रोकने में हर संभव मदद करेंगे। हर साल पराली जलती हैं लेकिन हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि पंजाब-हरियाणा में पिछले साल की तुलना में पराली जलने की घटना कम हो। दशहरा, दिवाली और पराली का समय आ गया है।

अगला 15-20 दिन का समय बहुत अहम है। हमारी यही कोशिश है कि पहले की तुलना में हम बेहतर कर सके। पिछले सालों की तुलना में इस साल प्रदूषण कम हुआ है। एक महीने का यह जो समय है इसमे हमारी कोशिश है कि केंद्र और सभी राज्यों का हमे सहयोग मिले जिससे प्रदूषण की बड़ी समस्या से हम सभी मिलकर लड़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+