Delhi: कोरोना के जान गंवाने वाले DTC कर्मचारी के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा, मंत्री राज आनंद ने सौंपा चेक
Delhi News: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल ने सरकार ने कोरोना के वक्त जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। सोमवार को कोविड से मृत्यु के बाद दिल्ली सरकार के कर्मचारी के परिवार को 1 करोड़ रुपए का चैक सौंपा है।
दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने सोमवार को महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा अनिल कुमार गर्ग के परिवार के लोगों से मुलाकात की और सम्मान राशि के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा।

दिल्ली में जब कोविड-19 चरम पर था, तब अनिल कुमार गर्ग ने अपनी ड्यूटी दी थी, जिसके चलते वो संक्रमित हुए और अपनी जान गंवानी पड़ी। गर्ग के योगदान को याद करते हुए समाज कल्याण मंत्री आनंद ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम में प्रबंधक के रूप में उनकी 36 साल की समर्पित सेवा को कभी नहीं भुलाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा- "कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने DTC में कार्यरत कोरोना वॉरियर दिवंगत अनिल कुमार गर्ग के परिवार को ₹1 करोड़ सम्मान राशि का चेक सौंपा। कोरोना महामारी के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते 29/05/2021 को उनकी मृत्यु हो गई थी।"
वहीं मंत्री आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा, "केजरीवाल सरकार प्रत्येक कोविड-19 योद्धा के साथ मजबूती से खड़ी है और चुनौतीपूर्ण समय में उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"












Click it and Unblock the Notifications