Delhi: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर लोगों को मिली 10 दिनों की राहत, जागरुकता के लिए शुरू होगा अभियान

Delhi: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर लोगों को मिली 10 दिनों की राहत, जागरुकता के लिए शुरू होगा अभियान

नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लग गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसके लिए बड़ी राहत दी है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिंगल यूज प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के लिए शुरुआत के 10 दिनों में राहत का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ शुरुआत के 10 दिनों में नरमी बरती जाएगी।

 Delhi Government given 10 Day relief for single use plastic ban, start Awareness Programme

Recommended Video

    Feel Good News: गुजरात के जूनागढ़ में प्राकृतिक प्लास्टिक कैफे की शुरुआत | वनइंडिया हिंदी | *Offbeat

    सरकार ने दी राहत
    दिल्ली सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के लिए शुरुआती 10 दिनों में राहत देने की बात कही है। सरकार ने कहा कि लोगों को विकल्प प्रदान किए बिना ही बैन लगाना हानिकारक साबित हो सकता है। कोरोना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में एक और बैन से व्यापारियों की मुश्किल बढ़ेगी। ऐसे में सरकार ने 10 दिनों का राहत देने का ऐलान किया है। वहीं 10 दिन के बाद प्लास्टिक बैन नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

    जागरूकता पर फोकस

    सरकार ने कहा है कि दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे जाएंगे। लोगों को इस प्लास्टिक के खिलाफ जागरुक किया जाएगा। ये जागरूकता अभियान बड़े स्तर पर चलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+