दिवाली पर दिल्लीवालों ने कितनी शराब पी? आंकड़ा देखकर छूट जाएंगे पसीने

दिल्ली में इस बार दिवाली के त्योहार पर शराब की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। दिल्ली में दिवाली के त्योहार के दौरान शुक्रवार से रविवार के बीच में लोगों ने करीब 121 करोड़ रुपये मूल्य की 64 लाख शराब की बोतलें खरीदी डालीं।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों की ओऱ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिवाली से एक हफ्ते पहले एक करोड़ से अधिक शराब की बोतलों की बिक्री से सरकार को 234.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

Delhi government earned ₹525 crore from liquor in Diwali, sold 3 crore bottles

दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क विभाग ने इस साल दिवाली तक 17 दिन के भीतर 526 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बेच डाली। आंकड़ों के मुताबिक, एक्साइज डिपार्टमेंट ने अपनी 630 दुकानों के जरिए 25 अक्टूबर से लेकर अभी तक लगभग 3 करोड़ बोतलें बेचीं। यह पिछले साल के समान अवधि में कुल बिक्री के मुकाबले लगभग 44 फीसदी अधिक थी।

आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली से ठीक पहले शराब की बिक्री में तेजी आई और बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दुकानों पर क्रमश: 17.33 लाख, 18.89 लाख और 27.89 लाख बोतलें बिकीं। जबकि दिवाली पर शराब की दुकाने बंद रहीं। पिछले साल दिवाली से तीन दिन पहले शराब की बिक्री क्रमश: 13.46 लाख, 15 लाख और 19.39 लाख बोतलों की हुई थी।

दिल्ली आबकारी विभाग के सीनियर अधिकारी ने बताया कि, दिल्ली में होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री बढ़ जाती है क्योंकि इसे न केवल व्यक्तिगत उपभोग और भंडारण के लिए खरीदा जाता है बल्कि शराब की बोतलें गिफ्ट के रूप में देने के लिए भी खरीदी जाती हैं।

अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनों में 64 लाख से अधिक बोतलों की संयुक्त बिक्री से दिल्ली सरकार को कुल 120.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 2022 में आखिरी तीन दिनों में करीब 100 करोड़ रुपये की 48 लाख बोतलें बिकीं। वहीं 2022 में दिवाली से पहले के 17 दिनों में दिल्ली में 2.11 करोड़ शराब की बोतलें बेची गईं। इस लिहाज से इस साल बेची गई बोतलों की संख्या करीब 42 प्रतिशत अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में 650 से अधिक शराब की दुकानें हैं। इनमें 50 प्रीमियम दुकानें भी शामिल हैं। जो दिल्ली सरकार के चार निगमों द्वारा संचालित हैं। त्योहारी सीजन से पहले, निगमों को ऑर्डर पूरा करने और दिवाली बिक्री के लिए पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+