दिल्ली में दिव्यांगों को वितरित किए गए उपकरण, ऋण, हुआ रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर करने की कोशिश की जा रही है साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। दिव्यांगों को भी बेहतर जीवन यापन के लिए प्रदेश सरकार अहम कदम उठा रही है।
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का दौरा किया। यहां विकलांगता शिविर चल रहा है, जिसका राज कुमार आनंद ने दौरा किया। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने यहां चल रहे दिव्यांग शिविर का दौरा करते हुए यहां पर मोटर चलित तिपहिया साइकिल्स और व्हील चेयर का वितरण किया।

साथ ही यूडीआईडी कार्ड और सुनने की मशीन का वितरण किया। डीटीसी बस पास और रेलवे पास भी इन दिव्यांगों को जारी किए गए। सन फाउंडेशन की ओर से यहां त्वरित ऑन द स्पॉट नौकरी का प्रस्ताव दिया गया।
बता दें कि अरुणा आसफ अस्पताल में दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे विकलांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, डिजिटल विकलांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकऱण, ऋण आदि भी मुहैया कराया गया. इस शिविर मे सैकड़ों दिव्यांगों ने हिस्सा लिया और अपना पंजीकरण कराया।
दिव्यांग जनों का यूडीआईडी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया और इसके बाद उन्हें मूल्यांकन करके जांच की गई। जिसके बाद उन्हे संबंधित दिव्यांगता ,अंधापन,र कम दृष्टि, बधिर, ऊंचा सुनने, कुष्ठरोगियों के प्रमाण पत्र बांटा गया। समाज कल्याम मंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई खास पहल की गई है। उनके लिए सरकार कार्यालयों में रैंप, व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications