दिल्ली सरकार ने बदली 'समर वेकेशन' की तारीखें, जानें क्या हैं नई डेट

नई दिल्ली, अप्रैल 19: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने दिल्ली में कहर बरपा रखा है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों में कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर गर्मियों की छुट्टियों के कार्यक्रम को संशोधित किया है। जो छुट्टी 11 मई से 3 जून तक निर्धारित की गई थी, उसे अब 20 अप्रैल से 9 जून तक पुनर्निर्धारित किया गया है। सरकार का ये फैसला सरकारी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू है।

Delhi government advances summer vacation in schools, to begin from April 20 now

शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि, वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए, गर्मी की छुट्टी को फिर से निर्धारित किया गया है। नए आदेशों के मुताबिक, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में ग्रीष्मवकाश 20 अप्रैल (कल) से 9 जून तक रखा जाएगा। वहीं दिल्ली में कोरोना से बचाव के लिए घोषित बन्दी के साथ ही स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं को भी रद्द कर दिया है।

आदेश के अनुसार, छुट्टी की अवधि के दौरान, स्कूलों के प्रमुखों को किसी भी स्कूल से संबंधित कार्य के लिए आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन इस दौरान पूरी तरह COVID-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके लिए समय-समय पर शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचनाएं जारी होती रहेंगी। बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार को कहा था कि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को कक्षाओं या परीक्षाओं के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए।

उधर दिल्ली में कोरोना महामारी के भयावह हालात के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 7 बजे तक यह लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद केजरीवाल सरकार ने यह फैसला दिया है। इस दौरान प्रदेश में मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+