Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल सरकार ने 76000 बुजुर्गों को कराई तीर्थयात्रा, कुल 78 ट्रेनें अबतक रवाना

दिल्ली सरकार बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को तीर्थ पर भेजने के लिए खास योजना चला रही है। अबतक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत 78 ट्रेनें जा चुकी हैं। प्रदेश की मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि 76,000 बुजुर्ग इसका फायदा उठा चुके हैं।

अगर ये योजना नहीं होती, हजारों बुजुर्ग रामेश्वरम जाने का सोच भी नहीं पाते। इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से धन्यवाद! आप लोग रामेश्वरम जा रहे हैं, बहुत पवित्र धाम है।

arvind kejriwal

आतिशी ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम तीर्थ के बारे में सोचते भी हैं तो रामेश्वरम की दूरी इतनी ज्यादा है, हमे लगता है कि खर्चा इतना ज्यादा होगा, ऐसे में हम सोच भी नहीं पाते, लेकिन मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की वजह से यह संभव हो सका। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देती हूं।

आतिशी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार हमारी तीर्थयात्रा की ट्रेनें अलग-अलग स्थानों से जा रही हैं। मैं और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों को स्टेशन छोड़ने आते हैं। मैं यह देखती हूं कि इन तीर्थयात्रियों में तकरीबन 80 फीसदी महिलााएं होती हैं। यह अपने आप में बहुत खुशी की बात है।

एक महिला अपनी सारी जिंदगी लगा देती है अपने परिवार की सेवा में। महिला अपने आपको परिवार में आखिरी कतार पर रखती हैं। वह सबसे आखिर में खाती हैं, वो नहीं चाहती हैं कि परिवार को कुछ कम पड़ जाए। जब भी किसी खर्चे की बात आती है, कहीं घूमने जाना है तो महिलाएं खुद को कतार में सबसे पीछे रखती हैं। हमारी माता-बहनों को इस तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है यह हम सबके लिए खुशी की बात है।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग हर हफ्ते तीर्थ यात्रा वाली ट्रेन जाती है। शिरडी बाबा, हरिद्वार, अयोध्या। हर हफ्ते कहीं ना कहीं कोई ट्रेन जाती है। हर हफ्ते मैं आपसे मिलने के लिए आता हूं। मैं आप लोगों को खुश देखकर थोड़ी खुशी लेने के लिए मैं बहुत आता हूं। रामेश्वर में 780 लोग जा रहे हैं। यह सबसे दूर है। सबसे ज्यादा मांग इसी ट्रेन की रहती है। अबतक 20-22 हजार लोग रामेश्वर की यात्रा कर चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+