42 साल के शख्स ने 13 साल की बच्ची को बना रखा था पत्नी,सच्चाई सुनकर हैरान रह गई पुलिस

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में पुलिस ने एक मामले से पर्दा उठाया है, जिसके बारे में सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 42 साल के शख्स ने 13 साल की बच्ची को अपनीा पत्नी बनाकर रखा था। वो उस बच्ची ने पत्नी की तरह बर्ताव करता था और उसका यौन शोषण करता था। पड़ोसी समझते थे कि वो उसकी बेटी है, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को एनजीओ के हाथों सौंप दिया गया है।

13 साल की पत्नी, 42 साल का पति

13 साल की पत्नी, 42 साल का पति

रणहौला थाना पुलिस के पास हेल्पलाइन पर जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाले शख्स के घर से रात को चीखने की आवाज आती है, जिसके बाद अगले दिन पुलिस वहां पहुंची। बच्ची शुरू में तो डर गई, लेकिन फिर बाद में उसने जो सच्चाई पुलिस के सामने रखी वो बेहद हैरान करने वाली थी। बच्ची ने बताया कि वो बिहार के दरभंगा की रहने वाली है और 2 साल पहले दी उसकी शादी इस शख्स से हुई। पड़ोसी जिसे उसकी बेटी समझते थे वो उसकी पत्नी निकली।

 धोखे में रखकर की शादी

धोखे में रखकर की शादी

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई जबकि दूसरी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। दो साल पहले दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचे शख्स के इस लड़की और उसकी मां के बारे में पता चला। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है,जबकि मां मानसिक रूप से बीमार है। शख्स ने उसकी मां को बहला-फुसला कर बच्ची से शादी कर ली और उसे दिल्ली ले आया। शख्स पहले हरिनगर स्थित अपने घरवालों के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही वो रणहौला के शिव विहार कॉलोनी से किराए का मकान लेकर रहने आया था। वो बच्ची को कहीं भी अकेले बाहर नहीं जाने देता था। न किसी से बात करने देता था। पेशे से रिक्शाचलक शख्स उस पर पत्नी की तरह रहने और बर्ताव करने का जोर डालता था। उससे घर का सारा काम करवाता था।

 पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक दिन बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी तो वो हैरान रह गए। पड़ोसियों ने अक्सर रात को बच्ची के चीखने की आवाज सुनी, जिसके बाद एक दिन पड़ोसियों ने पुलिस के हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी इको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं बच्ची को एक एनजीओ को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+