Delhi Friday-Saturday Dry Day: 9-10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद, CJP-INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट के बीच फैसला

Delhi Friday-Saturday Dry Day: दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर आबकारी विभाग ने इन दो दिनों के लिए ड्राई डे घोषित किया है। विभाग ने यह फैसला मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर लिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP, विपक्षी दलों और विभिन्न नागरिक संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आइए विस्तार से जानते हैं...

delhi-friday-saturday-dry-day-liquor-shops-closed

20 हजार से ज्यादा जवान तैनात

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारू रखने और अनधिकृत भीड़ को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए फिलहाल अनुमति नहीं दी गई है। इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। लोगों से अनधिकृत सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है।

Delhi Liquor Shops Closed: कब-कब बंद रहेंगी दिल्ली में शराब की दुकानें?

9 और 10 अक्टूबर के अलावा दिल्ली में आने वाले दिनों में भी कई मौकों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

  • 20 अक्टूबर: दशहरा
  • 8 नवंबर: दिवाली
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती

दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के तहत आबकारी विभाग ड्राई डे घोषित करता है। सामान्य तौर पर राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वों के अलावा कानून-व्यवस्था से जुड़ी विशेष परिस्थितियों में भी शराब की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा बढ़ी

10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। प्रदर्शनकारियों की संभावित भीड़ और जंतर-मंतर पर जमावड़े को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारी SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। हालांकि, ये प्रदर्शनकारियों के आरोप हैं।

पुलिस का कहना है कि शनिवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+