Delhi Floods: 'रात को ही NDRF आ जाती तो...', मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने ही LG को घेरा
Delhi Floods: 'रात को ही NDRF आ जाती तो...', मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के सामने ही LG को घेरा
Delhi Floods News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने विकास भवन, आईटीओ में उस स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए वीके सक्सेना ने बाढ़ की स्थिति पर अपडेट दिया।
वीके सक्सेना जिस वक्त मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे, उसी वक्त दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनकी बातों को रोकते हुए कहा कि 'अगर एनडीआरएफ की टीम रात को ही आ जाती तो बेहतर होता।' अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वीके सक्सेना को रोकते हुए कहा, 'कल रात अलग-अलग अधिकारियों से एनडीआरएफ को बुलाने के लिए कई अनुरोध किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और एनडीआरएफ अब यहां पहुंची है। एनडीआरएफ आ गई है, काम कर रही है, उसके लिए धन्यवाद, लेकिन अगर एनडीआरएफ रात में पहुंच जाती तो बेहतर होता।''
इसका जवाब देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना कहते हैं, ''जिस तरह से यहां काम हो रहा है, हम सफल होंगे। यमुना का बहाव बहुत तेज है। उसे रोकना जरूरी है। यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का समय नहीं है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का नहीं है। अभी हमें टीम वर्क करने की जरूरत है। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।''
#WATCH | Delhi Lt Governor VK Saxena and CM Arvind Kejriwal brief the media after inspecting the spot at Vikas Bhawan, ITO where a drain regulator is damaged.
Delhi Minister Saurabh Bharadwaj tells the Lt Governor that he made several requests to different officers last night to… pic.twitter.com/f9XYnRtVCX
— ANI (@ANI) July 14, 2023
इस दौरान दिल्ली में पानी की कटौती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''बाढ़ आने की वजह से यमुना का पानी पंप रूम, मशीन में आ गया है। अगर हम प्लांट को चलाएंगे तो उनमें करंट आएगा। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होगा और पानी के स्तर कम होने के 24 घंटे बाद भी हम मशीन नहीं चला सकते क्योंकि मशीनों को सुखाने में भी समय लगेगा।''












Click it and Unblock the Notifications