दिल्ली में आज से नहीं लगेगी कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की पहली डोज, सिर्फ दूसरी खुराक के लिए होगी बुकिंग

दिल्ली में आज से नहीं लगेगी कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की पहली डोज, सिर्फ दूसरी खुराक के लिए होगी बुकिंग

नई दिल्ली, 22 जुलाई: देश की राजधानी दिल्ली में कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की पहली डोज अगले आदेश तक नहीं लगाई जाएगी। दिल्ली में कोविशील्‍ड वैक्‍सीन की अब सिर्फ दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। दिल्ली में कोविशील्‍ड वैक्‍सीन को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। डायरेक्‍टरेट ऑफ फैमिली वेलफेयर की ओर से नया आदेश दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि कोविड वैक्‍सीनेशन सेंटर्स (सीवीसी) पर अब सिर्फ कोविशील्‍ड टीके की दूसरी बुकिंग के लिए ही स्‍लॉट बुक किए जा सकेंगे।

Covishield vaccine

डायरेक्‍टरेट ऑफ फैमिली वेलफेयर ने कहा है कि दिल्ली में कोविशील्‍ड वैक्सीन के लिए अब स्लॉट बुकिंग हो या फिर वॉक इन हो, सिर्फ और सिर्फ सेकेंड डोज ही देनी है। इस आदेश को 31 जुलाई तक तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। यानी 31 जुलाई तक तो दिल्ली में कोविशील्‍ड वैक्सीन की पहली डोज नहीं मिलेगी।

हालांकि इस आदेश के बाद भी प्राइवेट अस्पताल, लैब और निजी वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक पाने के लिए पेड बुकिंग ली जा रही है। दिल्ली में कोविशील्ड वैक्सीन की कमी काफी दिमों से चल रही है। सीमित स्टॉक को देखते हुए इसे अब सिर्फ दूसरी खुराक की जरूरत वाले लोगों के लिए आरक्षित किया गया है।

मंगलवार को दिल्ल में 71,000 से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक दिल्ली में सिर्फ एक दिन के लिए बचा था। दिल्ली को मंगलवार को कोविशील्ड की 85,810 डोज दी गई थी। जिससे दिल्ली में मौजूद खुराकों की कुल संख्या 1,08,300 हो गई है।

दिल्ली सरकार के डीएफडब्‍ल्‍यू निदेशक डॉ. मोनिका राणा ने कहा है कि 1 मई 2021 से शुरू हुए 18 से 44 साल के बीच वाले लोगों का टीकाकरण किया गया था। ऐसे में एक मई को जिन लोगों ने पहली डोज ली थी, उनके दूसरे डोज के 84 दिनों की अवधि अब पूरी होने जा रही है। इसलिए सरकार की प्राथमिकता दूसरी डोज देने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+