दिल्ली: पटाखों पर बैन के बावजूद भी अग्निशमन विभाग सतर्क, ड्रोन से रख रहा आग की घटनाओं पर नजर

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी अग्निशमन विभाग की तरफ से आग की घटनाओं से निपटने का पूरा इंतजाम किया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने अपने गार्ड को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पटाखों पर बैन है, इसलिए इस बार हम ऐसी किसी भी घटना की उम्मीद नहीं करते हैं।

delhi fire services

इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक ने बताया कि हम ड्रोन के जरिए ऊंची इमारतों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अग्नि सुरक्षा तैयारी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) से कहा था कि उसे शहर भर में 16 नए दमकल केंद्र स्थापित करने चाहिए। साथ ही अग्नि सुरक्षा और आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बेड़े में 130 दमकल गाड़ियां भी शामिल करनी चाहिए।

बैठक के दौरान एलजी ने अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा मंजूरी (एनओसी के अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने की प्रक्रिया को भी सरल बनाने का निर्देश दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था, ताकि सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से पहुंच सके। इसके अलावा उन्होंने शहर में 50 संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय में सुधार करने से जुड़े कई निर्देश दिए थे।

आपको बता दें कि दिल्ली ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल और 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपए तक का जुर्माना और तीन साल की कैद होगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution : एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर, जानिए CM केजरीवाल ने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+