Delhi Pollution : एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर, जानिए CM केजरीवाल ने क्या कहा
Delhi Pollution के कारण अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना होती है। हालांकि, अब एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली शामिल नहीं है। जानिए CM केजरीवाल ने क्या कहा- delhi pollution cm arvind kejriwal delhi not among 10
Delhi Pollution अब ऐसा सब्जेक्ट बन चुका है जो भारत समेत दुनियाभर में चिंता का कारण बनता जा रहा है। इसी बीच इस केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सरकार चला रहे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ-साथ दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कुछ साल पहले Delhi Pollution
दरअसल, वायु प्रदूषण, दीपावली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध, आस्था के महापर्व छठ के मौके पर दिल्ली में यमुना नदी का प्रदूषण कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर दिल्ली की AAP सरकार आलोचकों के निशाने पर रहती है। इस बार भी भाजपा ने कहा है कि छठ और दीवाली के दिन ही केजरीवाल को दिल्ली की याद आती है। अब सरकार की कवायदों के बारे में सीएम केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में प्रदूषण कुछ साल पहले दुनिया में सबसे अधिक था। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था, लेकिन अब ऐसा नहीं है !

'हमें लंबा रास्ता तय करना है'
सीएम केजरीवाल ने प्रदूषण मुक्त होने की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में कहा, दिल्ली के लोगों ने कड़ी मेहनत की। आज हमने बहुत सुधार किया है। उन्होंने आगाह किया और कहा, भले ही दिल्ली में पॉल्यूशन के स्तर में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी हमें लंबा रास्ता तय करना है। केजरीवाल ने कहा, हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे ताकि हमें दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में जगह मिल सके।
Delhi Pollution घटाने में दिल्लीवासियों के प्रयास
ग्राफ की मदद से आंकड़े दिखाते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, दो रेखांकन दिखाते हैं कि दिल्लीवासियों के लगातार प्रयासों से वर्षों से प्रदूषण कैसे कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
10 में आठ भारतीय शहर, दिल्ली का प्रदूषण घटा !
गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर जो बयान दिया इसमें सोमवार को एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से आठ भारत से हैं। दिल्ली इस सूची में नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ने एक मीडिया रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर कर कहा, अभी लंबा रास्ता तय करना है। दिल्लीवासियों के सहयोग से भारत की राष्ट्रीय राजधानी को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाएंगे।

छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार
दिलचस्प है कि प्रदूषण के अलग-अलग पैमानों पर कठघरे में दिखने वाली केजरीवाल सरकार ने धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दी है। छठ महापर्व के संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को यमुना प्रदूषित ना होने को लेकर सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया, इस बार दिल्ली में सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि यमुना नदी में कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री विसर्जित न हो, इसके लिए अतिरिक्त उपाय किये जाएं। एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए छठ पूजा साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश जैसे उपाय के निर्देश भी दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications