Delhi News: गांधीनगर के एक प्लाइबोर्ड की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी
Delhi News: नई दिल्ली के गांधी मार्केट में आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग एक प्लाईबोर्ड की दुकान में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए इस वक्त 21 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मालूम हो कि दुकान में आग आज सुबह लगी है, घटना की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग का बुझाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आपको बता दें कि दिल्ली का गांधी मार्केट एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है , जहां घर का हर सामान मिलता है वो भी वाजिब दाम मे, इसे होलसेल बाजार के रूप में भी जाना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं लेकिन सबसे सही और सीधा रास्ता मेट्रो वाला है। आपको यहां आने के लिए पहले सीलमपुर स्टेशन से मेट्रो पकड़नी होगी और उसके बाद आप वहां से रिक्शा लेकर मार्केट तक पहुंच सकते हैं।
मार्केट के कई रास्ते काफी तंग है
Recommended Video
मध्यम वर्गीय परिवार की पहली पसंद इस मार्केट में आपको बड़ी अच्छी क्वालिटी के जींस और शर्ट मात्र 50 रु से लेकर 150 रु तक में मिल जाएगी। यहां हजारों की संख्या में सामान हैं, जहां आप पूरे घर के लिए साल भर की शॉपिंग एक ही दिन में कर सकते हैं वो भी किफायती दाम में, बस यहां आपको थोक में सामान खरीदना होगा। मार्केट के कई रास्ते काफी तंग है इसलिए आग लगने की वजह से यहां पर काफी अफरा तफरी मच गई है क्योंकि आग तेजी से फैल रही है। फिलहाल आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।












Click it and Unblock the Notifications