Delhi: दिल्ली के फास्ट फूड रेस्टोरेंट में लगी आग, गिरी छत, 6 लोग घायल
दिल्ली के आईएनए मार्केट में देररात बड़ा हादसा सामने आया, जब अचानक एक फॉस्ट फूड रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची। घटना के दौरान रेस्टेरेंट की छत का भी एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान आग की चपेट में आए करीब 6 लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस के एसटीओ, मनोज महलावत ने कहा, "हमें रात 3:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। 7-8 फायर ब्रिगेड यहां भेजी गई हैं... 2 रेस्तरां में आग लग गई और 4-6 लोगों के घायल होने की खबर है.'' आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है...रेस्तरां में जरूरत से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था...।"

आग के कारणों का अब तक नहीं चला पता
रेस्टोरेंट में आग के कारणों को पता लगाया जा रहा है। हालांकि अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दिल्ली फायर सर्विस के स्टेशन ट्रेनिंग ऑफिसर (एसटीओ) मनोज महलावत ने एएनआई को बताया, 'हमें सुबह 3:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। 7-8 फायर ब्रिगेड को यहां भेजा गया है। दो रेस्टोरेंट में आग लग गई और चार-छह लोगों के घायल होने की खबर है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्टोरेंट में जरूरत से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।'












Click it and Unblock the Notifications