दिल्ली : मोरी गेट के पास घर में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
दिल्ली, 10 अप्रैल: राजधानी दिल्ली के मोरी गेट स्थित एक मकान में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को मोरी गेट के निकोलसन रोड स्थित एक टिन शेड में आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने बगल के मकान को खाली करा दिया था।
जानकारी के मुताबिक, टिन शेड के एक गोदाम में रबर का सामान रखा हुआ था, जिसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विक्रराल रूप ले लिया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications