Delhi: पीरागढ़ी इलाके के एक गोदाम में लगी आग,मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

दिल्ली, 08 अगस्त। राजधानी के पीरागढ़ी चौक इलाके के एक गोदाम में आग लगने की खबर है। ANI के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां इस वक्त मौके पर हैं। कहा जा रहा है कि जैसे ही वहां राहत कार्य शुरू किया गया, वैसे ही वहां ब्लास्ट हो गया जिससे कारखाने की इमारत ढह गई। सूत्रों के मुताबिक ये हादसा एक बैट्री की फैक्ट्री में हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके के एक गोदाम में लगी आग

दिल्ली के टिकरी कलां के गोदाम में लगी थी आग

आपको बता दें कि अभी पिछले महीने ही दिल्ली के टिकरी कलां में एक गोदाम में भीषण आग लगी थी जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया था हालांकि किसी जान को खतरा नहीं पहुंचा था। लेकिन आग काफी भीषण थीं, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की 26 गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी थी। आग की जो तस्वीरें सामने आई थी, उसमें भी आग की भयावहता को आराम से देखा जा सकता था। खबर थी कि शार्ट सर्किट के कारण ये हादसा हुआ था। हालांकि कोविड की वजह से गोदाम खाली था और वहां लोग नहीं थे। इसकी वजह से किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सीबीआई हेडक्वार्टर में लगी थी आग

दिल्ली में पिछले महीने आग की कई घटनाएं सामने आई थीं। 8 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हेडक्वार्टर के पार्किंग एरिया में आग लग गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। थोड़ी देर में आग में काबू पा लिया गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरी इमारत को खाली करा लिया गया था। समय पर राहत-बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+