Delhi Fire: दिल्ली के वजीरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां मौजूद

Delhi Fire factory in Wazirpur: दिल्ली में वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रात करीब साढ़े दस बजे आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

 Delhi Fire factory in Wazirpur

Delhi Fire factory in Wazirpur: दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने कहा कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रात करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एडीओ एके शर्मा ने कहा, ''हमारे पास 12 वाहन मौके पर मौजूद हैं। कुल 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इस कारखाने में मेटल और प्लास्टिक का काम होता है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एडीओ एके शर्मा ने कहा,'' प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि कारखाने में आग बुझाने के उचित उपकरण नहीं थे। सिर्फ एक निकास है और छत पर अस्थायी काम चल रहा है, जिसकी वजह से आग बुझाने में मुश्किल हुई। एनओसी नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

'इससे पहले 16 मार्च को दिल्ली के रोहिणी में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आग लगने से कुछ दस्तावेज और कार्यालय के रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए थे। दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गई थी।

इस घटना पर दिल्ली फायर सर्विस ने बताया था कि सेक्टर 17, रोहिणी में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आज आग लगी थी। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3 बजे मिली और 5 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजी गई थी। आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी। आग में कुछ दस्तावेज और कार्यालय के रिकॉर्ड जल गए। थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+