Delhi वित्त मंत्री ने पेश किया केजरीवाल सरकार का 10 वां बजट, बोलीं- दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही
दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को विधानसभा में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

वित्त मंत्री ने कहा आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं।
15 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ और इसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में पेश किया। यह AAP सरकार के तहत सबसे लंबा विधानसभा सत्र होने की संभावना है।
पिछले साल मार्च में केजरीवाल कैबिनेट में शामिल किए जाने के बाद वित्त मंत्री के रूप में यह आतिशी का पहला बजट है।
वित्त मंत्री ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए एक उम्मीद बनकर उभरे हैं।केजरीवाल जी की ईमानदारी के कारण ही दिल्ली की जनता ने उन पर भरोसा किया और प्रचंड बहुमत से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।
आतिशी ने कहा दिल्ली की विधानसभा में मौजूद सभी विधायश्क राम से प्रेरित हैं इसीलिए हमने दिल्ली में 'राम राज्य' के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है।
इसी क्रम में वित्त मंत्री आतिशी ने बताया किकहा किसी व्यक्ति की जान बचाना भी 'राम राज्य' है। पहले सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता था लेकिन केजरीवाल सरकार ने 'फ़रिश्ते दिल्ली के' योजना शुरू करने की पहल की। जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का खर्च केजरीवाल सरकार उठाती है। उन्होंने बताया इस योजना के तहत सरकार 22,000 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने अपने बजटीय भाषण में सबसे पहले शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ के आवंटिज किए जाने का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली की 18 साल की बेटियों और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बताया केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है जिसके तहत 18 साल और उससे अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को मासिक 1,000 देगी।












Click it and Unblock the Notifications